अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं लेकिन आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पर्याप्त धन नहीं है तो अवश्य ही आप लोन लेने के लिए सोच रहे होगे। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोन से मिली धनराशि को बिजनेस में लगाकर बहुत सारे पैसे कमाए हैं।
आज हम आपको एक ऐसी ऐप के बारे में बताएंगे जिसे आप रोजाना इस्तेमाल करते होंगे क्योंकि यह एक बहुत ही लोकप्रिय हैं और एक लंबे समय से चलती आ रही है और इस ऐप का नाम है पेटीएम (Paytm)। बिजनेस शुरू करने के लिए आपको पेटीएम बिजनेस लोन (Paytm Business Loan) देता है।
पेटीएम बिजनेस लोन (Paytm Business Loan) लेना और इसे वापस करना दोनों ही बहुत ही आसान है। हम जानते हैं कि आप सोच रहे होंगे की Paytm Business Loan लेने के लिए कैसे आवेदन करें, Paytm Business Loan लेने के लिए किन दस्तवेजो की जरूरत पड़ेगी, Paytm Business Loan कितने रूपए तक का मिलेगा, Paytm Business Loan कौन–कौन ले सकता है, Paytm Business Loan लेने के फायदे क्या है, Paytm Business Loan जो मिलेगा उस लोन अमाउंट पर कितने % का ब्याज देना पड़ेगा ये सब कुछ आज आप इस पोस्ट में जानने वाले हो।
पेटीएम क्या है | what is Paytm?
पेटीएम एक बहुत ही पुराना पेमेंट एप है जोकि नोटबंदी के दौरान इसको बढ़ावा मिला। पेटीएम ऐप के कई इस्तेमाल हैं जैसे कि मोबाइल पर रिचार्ज करना, पेटीएम से किसी भी बैंक में पैसा भेजना, पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट करना आदि।
पेटीएम बिजनेस क्या है? | What is Paytm Business?
पेटीएम बिजनेस एप्लीकेशन है जो Paytm का ही दूसरा रूप है जिसमें बिजनेस से संबंधित ट्रांजैक्शन की जाती है। पेटीएम बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने बिजनेस को इसमें रजिस्टर करना होगा, तभी आप इस पेटीएम बिजनेस ऐप के सभी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। पेटीएम अपने यूजर को बिजनेस लोन दे रहा है यदि आप कोई बिजनेस करते हैं, और अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, या बड़ा करना चाहते हैं तो आप यह बिजनेस लोन ले सकते हैं।
Paytm Business Loan App से कितना लोन लिया जा सकता है
पेटीएम आपको बिजनेस के लिए ₹1000 से लेकर ₹1000000 तक का लोन देता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको कितने लोगों की आवश्यकता है।
Paytm Business Loan पर कितने % का ब्याज लगता है?
यदि आप पेटीएम बिजनेस लोन ले रहे हैं तो पेटीएम आपको 15% से लेकर 46% तक का ब्याज लेगा, परंतु यह आपके सिबिल स्कोर के ऊपर निर्भर करता है यदि आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपको यकीनन अधिक ब्याज देना होगा, और अगर आपका सिबिल स्कोर ज्यादा है तो आप को कम से कम ब्याज देना होगा।
पेटीएम लोन की अवधि | Paytm Loan Tenure
अगर हम किसी भी कंपनी से लोन लेते हैं तो हर कंपनी के लोन की अवधि अलग-अलग होती है। यहां हम बात कर रहे हैं पेटीएम बिजनेस लोन की, पेटीएम आपको 3 महीने से 36 महीने तक की लोन अवधि देता है।
क्या में Paytm Business Loan ले सकता हूँ?
Paytm बिज़नेस लोन हर वह व्यक्ति ले सकता है जो भारत में रहता हो, और उसकी उम्र 21 साल से 56 साल के बीच में होनी चाहिए।
आपके पास एक चालू खाता होना चाहिए चाहे वह किसी भी बैंक में हो।
पेटीएम बिजनेस लोन आवश्यकताएँ | Paytm Business Loan Requirements
पेटीएम बिज़नेस लोन लेने के लिए आपके निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरूरी है:
- आधार कार्ड,
- पैन कार्ड,
- करंट बैंक अकाउंट, और
- एक बिजनेस पहचान पत्र जैसे की जीएसटी नंबर
पेटीएम बिजनेस लोन कैसे लें? | Paytm Business Loan Kaise Le? | How to take Paytm Business Loan?
- पेटीएम बिजनेस लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले पेटीएम बिजनेस एप (Paytm Business App) को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपने मोबाइल नंबर के द्वारा खुद को रजिस्टर करेंगे।
- अब आपको अपने बिजनेस को इसमें रजिस्टर करना है, और उसके बाद आपको पेटीएम बिजनेस लोन (Paytm Business Loan) का ऑप्शन मिलेगा आपको उस ऑप्शन में जाना है।
- इसके बाद आपका पहला नाम, आखिरी नाम और एड्रेस की जानकारी भी एंटर करनी होगी।
- बेसिक जानकारी भरने के बाद आपको दस्तावेजों को इसमें अपलोड करना है।
- जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी आपको लोन राशि की ऑफर मिलेगी जिसे आपको चुन लेना है।
- इसके बाद आपकी लोन एप्लीकेशन रिव्यु में चली जाएगी और फिर आपको Paytm की और से एक कॉल आएगी।
- जिसमे आपको बता दिया जाएगा की आपका Paytm Business Loan अप्रूव हो गया है या नहीं।
- यदि आपका लोन अप्रूव हो गया है तो धनराशि आपके बैंक अकाउंट में आजाएगी।
उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें तांकि उन्हें भी Paytm Business Loan के बारे में जानकारी प्राप्त हो और वह इसका फायदा ले सके।
